कोडरमा, अगस्त 11 -- झुमरी तिलैया। आपकी विकास पार्टी के केंद्रीय कार्यालय कोडरमा जिला के छतरबर में स्थापना दिवस कार्यक्रम 12 अगस्त को मनाया जाएगा। उक्त जानकारी पार्टी के झारखंड प्रदेश महासचिव मौलाना जलालुद्दीन के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसमें मुख्य रूप से अतिथि के रूप में आपकी विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, राष्ट्रीय सचिव रकीब आलम, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जाहिद अनवर, राष्ट्रीय महासचिव विकास कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद इमरान इमाम उपस्थित रहेंगे। जबकि झारखंड प्रदेश से पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश केवट, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. इरफान, प्रदेश सचिव मुख्तार खान, एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारीगण कार्यक्रम में श...