कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 'आपकी पूंजी-आपका अधिकार' अभियान के तहत जिले में शिविर का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। शिविर का आयोजन सरस हॉल मंझनपुर में आज 12 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे प्रारम्भ होगा। जानकारी देते हुए एलडीएम नवीन झा ने बताया कि इस शिविर में डीएम, सीडीओ, भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकारी, जिले में कार्यरत सभी बैंकों के जिला समन्वयक, भारतीय जीवन बीमा निगम, पोस्ट ऑफिस एवम् अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक शाखाओं से ग्राहकगण भी प्रतिभाग करेंगें। इस अभियान के तहत 10 वर्ष से अधिक खाते में जमा पूंजी जो भारतीय रिज़र्व बैंक को बैंकों द्वारा वापस भेजे गए थे उस खाते के सही पात्र का चयन कर खाते का पुन: केवाईसी करके खाते के पात्र लाभार्थी को वापस किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.