अयोध्या, सितम्बर 27 -- अयोध्या, संवाददाता। आपकी जांच में डेंगू आया है। आपकी तबीयत कैसी है। कोई समस्या हो तो बताईए, उसका निवारण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से यह फोन कॉल डेंगू के मरीजों को किया जाता है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय पर कंट्रोल रुम बनाया गया है। यहां से मरीजों को जागरुक भी किया जाता है। इसके साथ में डेंगू के विस्तार को रोकने की रणनीति भी बनाई जाती है। जिला एपीडीमियोलॉजिस्ट डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बना हुआ है। कंट्रोल रुम से लगातार कालिंग होती है। जहां पाजिटिव केस आते है, वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाती है। अन्य विभागों के समन्वय से फागिंग व एंटी लारवा का छिड़काव किया जाता है। पाजिटिव केस की जगह पर रहने वाले अन्य लोगो की जांच कराई जाती है। उन्होंने बताया कि लोगो को लगातार डेंगू को लेकर जागरु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.