लखनऊ, जनवरी 13 -- नगाड़ों-लाउडस्पीकर से दी चेतावनी लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। फैजुल्लागंज की गलियों में इन दिनों बिजली विभाग का एक अनोखा 'मिशन' चर्चा का विषय बना हुआ है। इलाके में बार-बार हो रही बिजली की ट्रिपिंग और कटौती से परेशान जनता को राहत दिलाने के लिए दाऊद नगर के अवर अभियंता आकर्ष श्रीवास्तव ने सीधे मोर्चे पर उतरने का फैसला किया। जूनियर इंजीनियर ने क्षेत्र में मुनादी करवाते हुए जनता को जागरूक किया कि पतंगबाजी का शौक कैसे पूरे इलाके को अंधेरे में डुबो रहा है। उन्होंने बताया कि जब लोग मेटल वाले मांझे का प्रयोग करते हैं, तो वह बिजली की लाइनों में फंसकर भयंकर 'फॉल्ट' पैदा करता है। इससे न केवल घंटों आपूर्ति ठप होती है, बल्कि ट्रांसफार्मर फुंकने का खतरा भी बढ़ जाता है। नगाड़ों और लाउडस्पीकर के माध्यम से दी गई इस चेतावनी में सुरक्षा के पहलू को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.