रांची, फरवरी 22 -- रांची, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की सबसे बुनियादी और महत्वपूर्ण कड़ी है। यह वह अवसर है जब नागरिक सीधे तौर पर अपने वार्ड के जनप्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं, जो उनके मोहल्ले की सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग और कचरा प्रबंधन जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए उत्तरदायी होते हैं। एक छोटे से वार्ड से ही पूरे शहर के विकास की राह तय होती है। लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट निर्णायक होता है। अतः शहर के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए आगामी चुनाव में घरों से निकलकर मतदान अवश्य करें। :: प्रबुद्ध नागरिकों की अपील::: नगर निगम चुनाव हमारे शहर के भविष्य को दिशा देने का अवसर है। यह केवल चुनाव नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों और लोकतंत्र की शक्ति का उत्सव है। यदि हम शहर में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं, तो हमें ...