चतरा, फरवरी 22 -- चतरा संवाददाता लोकतंत्र में हर नागरिक का वोट बेहद कीमती होता है। उनके एक वोट से आज नगर निकाय चुनाव में शहर का भविष्य तय करेगा। मतदान के माध्यम से हम अपने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार जैसी सुविधाओं को बेहतर बना सकते हैं। सही उम्मीदवार चुनना हमारे और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बेहतर कर सकता है। लोगों को प्रेरित करना चाहिए कि वे सोच-समझकर मतदान करें ताकि समाज और शहर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ सके। इस दौरान एसडीपीओ संदीप सुमन ने लोगों से आहवान किया कि वे निर्भीक होकर मतदान करें। किसी भी तरह के लालच और भय में आकर मतदान नहीं करें। अगर कोई भय दिखाकर आपका मत लेना चाहता है तो इसकी सूचना जिला और पुलिस प्रशासन को तुरंत कार्रवाई होगी। संदीप सुमन, एसडीपीओ, चतरा चतरा में नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर चुना...