बदायूं, जनवरी 26 -- बदायूं, जनपद में गणतंत्र दिवस का पर्व राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों से लेकर प्राइवेट कार्यालयों एवं सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया और प्रभात फेरियां निकाली गई हैं। मुख्य कार्यक्रम जिला स्तर पर पुलिस लाइन मैदान में किया गया है। शहर से देहात तक राष्ट्रीय गीतों की गूंज ने महौल राष्ट्रभक्ति में बना दिया है। गलियों और चौबारों पर आजादी के तराने गूंज रहे हैं। सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह को प्रभात फेरियां निकाली गईं। प्रभात फेरी में स्कूली बच्चे शामिल रहे। इसके बाद डीएम आवास एवं कलक्ट्रेट परिसर में सुब आठ बजे डीएम अवनीश कुमार राय ने झंडा फहराया। डीएम ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराते हुए कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता लाने के लिए हम सभी को संकल्पित होना हो...