लखनऊ, फरवरी 10 -- अयोध्या रोड स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल की कक्षा चार की छात्रा आन्या चौधरी ने अंतर विद्यालयी द्वितीय स्व. गीता सिंह मेमोरियल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। चैंपियनशिप का आयेजन लखनऊ ताइक्वांडो एकेडमी की देखरेख में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया। इस चैंपियनशिप में विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के 50 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। आन्या ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक पर कब्जा कर परचम लहराया। सीएमएस संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने आन्या को पदक जीतने की बधाई दी और आगे भी दमदार प्रदर्शन को प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.