हजारीबाग, फरवरी 6 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। एसपी के निर्देश पर बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कोनहारा कला गांव की संवेदनशीलता को लेकर आने वाले त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। आगामी त्योहार शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाने को लेकर पुलिस ने विधि व्यवस्था को लेकर सजग है। गौरतलब हो कि एक माह पहले मुहल्ले के नया नामकरण किये जाने का विवाद हुआ था। पुलिस ने शांति समिति की बैठक कर सद्भावना स्थापित करने की कवायद कर मामले का निपटारा की थी। फ्लैग मार्च में सीआई चंद्रशेखर बरही सर्किल, पुलिस इंस्पेक्टर सह बरही थानाप्रभारी विनोद कुमार, बरकट्ठा थानाप्रभारी पंकज कुमार सिंदूरिया, एसआइ देवदत्त सिंह समेत पुलिस जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...