जमशेदपुर, नवम्बर 8 -- जमशेदपुर। खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्रालय की टीम पूर्वी सिंहभूम जिले के दौरे पर आने वाली है। यह टीम आपूर्ति विभाग के गोदामों का हाल देखेगी। निरीक्षण और जांच के बाद अपनी रिपोर्ट खाद्य मंत्रालय को सौंप देगी। इससे पूर्व राज्य सरकार भी जाग गई है। उसने रांची को छोड़ कोल्हान प्रमंडल के तीन सहित राज्य के सभी जिलों के गोदामों की स्थिति का आकलन करने के लिए टीम बना दी है। इस क्रम में खाद्य एवं उपभोक्ता निदेशालय के उप निदेशक सुधीर कुमार ने शुक्रवार को जिले के चार गोदामों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटशिला, धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और गुड़ाबांदा प्रखंड स्थित गोदामों का हाल देखा। इस दौरान किसी गोदाम की मरम्मत चल रही थी तो किसी में संसाधनों पर काम हो रहा था। उल्लेखनीय है कि गोदामों का हाल सुधारने और मरम्मत के लिए बीते दिन आवंटन जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.