देवघर, मार्च 5 -- देवघर,प्रतिनिधि। राजकीय वैद्यनाथ महोत्सव 2025 के सफल संचालन एवं आम जनमानस को महोत्सव से जोड़ने की दिशा में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने आरएल सर्राफ स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान डीसी ने आम का फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने एवं पेड़ लगाने का संदेश दिया। मौके पर डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि राजकीय वैद्यनाथ महोत्सव के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा सके। पर्यावरण के प्रति हम सबकी समान रूप से जिम्मेवारी व जवाबदेही है। उन्होंने पर्यावरण का संरक्षण, संवर्धन का संकल्प लेते हुए पेड़ लगाने का आग्रह सभी से किया। उन्होंने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) के खतरे को समझते हुए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.