मेरठ, जुलाई 11 -- विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी एवं संगठनात्मक समीक्षा के लिए पश्चिमी यूपी के दौरे पर निकले समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती मेरठ पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने संगठन की समीक्षा की और पार्टी पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुट जाने को कहा। सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने संविधान की प्रति देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। मेरठ से वह शामली के लिए रवाना हो गए। हिंदुस्तान से बातचीत में मिठाई लाल भारती ने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। इंडिया गठबंधन में 2024 में मजबूती से चुनाव लड़ा था जिसके अच्छे परिणाम आए थे। 2027 में यूपी में भी इसी तरह से गठबंधन एकजुट होकर मजबूती से चुनाव लड़ेगा। सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.