चक्रधरपुर, फरवरी 5 -- चक्रधरपुर। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 18 महत्वपूर्ण ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों में प्रायोगिक ठहराव देने की घोषणा की है जिसमें कई ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्र धरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेन नंबर 18183 टाटानगर बक्सर एक्सप्रेस 10 फरवरी से अनारा (10.09प./10.10 छू. ) रुकेगी। ट्रेन नंबर 18184 बक्सर टाटानगर एक्सप्रेस 10 फरवरी से (14.37/14.38) रुकेगी। ट्रेन नंबर 28181 टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस 11 फरवरी से चयचंडी पहाड़ स्टेशन में(23.48/23.50) रुके गी। ट्रेन नंबर 28182 कटिहार टाटानगर एक्सप्रेस 10 फरवरी से(02.48/02.50) जयचंडी पहाड़ में रुकेगी।ट्रेन नंबर 20817 भुवनेश्वर -नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस 14 फरवरी से पुरुलिया में (17. 1...