चक्रधरपुर, फरवरी 6 -- चक्रधरपुर। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 18 महत्वपूर्ण ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों में प्रायोगिक ठहराव देने की घोषणा की है जिसमें कई ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरती हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेन नंबर 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस 10 फरवरी से अनारा (10.09 में पहुंचेगी और 10.10 रवाना होगी। ट्रेन नंबर 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस 10 फरवरी से (14.37/14.38) रुकेगी। ट्रेन नंबर 28181 टाटानगर- कटिहार एक्सप्रेस 11 फरवरी से जयचंडी पहाड़ स्टेशन में (23.48/23.50) रुकेगी। ट्रेन नंबर 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस 10 फरवरी से(02.48/02.50) जयचंडी पहाड़ में रुकेगी। ट्रेन नंबर 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस 14 फरवरी से पुरुलि...