बरेली, फरवरी 12 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एसओजी और प्रेमनगर पुलिस ने मूर्ति नर्सिंग होम के पास चल रहे आनलाइन सट्टे का पर्दाफाश कर दिया। मौके से तीन लोगों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टैक्स चोरी के संदेह में इसकी भी जांच कर रही है। एसओजी को सूचना मिली थी कि मूर्ति नर्सिंग होम के पास नरकुलागंज निवासी मनोज गोयल के आफिस में एमसीएक्स के नाम पर आनलाइन सट्टेबाजी हो रही है। सूचना पर पुलिस के साथ एसओजी ने छापा मारा। छापेमारी में पुलिस को मौके से लैपटाप, मोबाइल और आनलाइन ट्रांजक्शन के कई दस्तावेज मिले हैं। पुलिस आरोपियों के चैट रिकार्ड की भी जांच कर रही है। मौके से मनोज, सौरभ समेत एक अन्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद तीनों का चालान कर दिया गया। इस बात की भी आशं...