मिर्जापुर, जनवरी 10 -- हलिया। स्थानीय ब्लाक सभागार में खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में ग्राम स्वराज योजना के तहत आयोजित डिजिटल साक्षरता एवं सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों को डिजिटल सेवाओं के सुरक्षित व सही उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। अनजान कॉल या संदेश पर ओटीपी, बैंक विवरण, आधार नंबर और पासवर्ड साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक से बचने तथा ऑनलाइन लेन-देन के समय सतर्कता बरतने पर विशेष जोर दिया गया। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क करने की भी जानकारी दी गई। दो दिवसीय प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.