लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- चपरतला, संवाददाता। गन्ना समिति मैगलगज के सचिव नंदलाल ने बताया कि गन्ना किसान पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना सट्टा आनलाइन कर दिया गया है। इस प्री-कैलेण्डर को ऑनलाइन पोर्टल cane up.in व E Ganna ऐप पर देखा जा सकता है। एप के माध्यम से किसान अपने सट्टा कैलेण्डर में भूमि/ गन्ना क्षेत्रफल/बेसिक कोटा/ बैंक खाता/ आधार व मोबाइल नंबर का मिलान अवश्य कर ले। साथ ही अपने भूमि व गन्ना सर्वे से संबंधित ऑनलाइन घोषणा पत्र समय से भर दे। जिससे पेराई सत्र के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सम्बन्धित गन्ना पर्यवेक्षक/समिति कार्यालय पर संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.