सोनभद्र, दिसम्बर 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी के छात्रावास में बुधवार की शाम फंदे से लटके मिले प्रथम वर्ष मैकेनिकल आटो के छात्र युवराज सिंह की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। सहपाठियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि युवराज पिछले दो महीने से आनलाइन गेम और आनलाइन क्रिकेट गेमिंग में लगातार पैसा हार रहा था, जिसको लेकर वह आर्थिक व मानसिक तनाव में चल रहा था। राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी में बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे जय प्रकाश नगर बलिया निवासी 22 वर्षीय छात्र युवराज सिंह पुत्र मंटू सिंह का शव छात्रावास के कमरे में लटकता मिला था। अन्य छात्रों ने तुरंत इसकी सूचना कालेज प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार की रात में परिजनों के आने के बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.