फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- फर्रुखाबाद। नवाबगंज में ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में बच्चों में बढ़ रही मोबाइल की लत पर चिंता जतायी गयी। कहा कि बच्चे आनलाइन गेम और रील में फंसकर अपना समय और जीवन बर्बाद करते हैं। उन्होंने अधिक मोबाइल के प्रयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान ने लाभार्थीपरक योजनाओं पर प्रकाश डाला। सुनीता उपाध्याय, पीयूष पवन, किशनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...