सहरसा, जनवरी 1 -- सहरसा, नगर संवाददाता। कोसी चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने कहा कि संगठन सरकार ‌द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है। जो व्यवसायियों का संरक्षण करता है। केंद्र एवं राज्य सरकार को आर्थिक सहयोग भी करता है। संगठन को आफिस खोलने के लिए जमीन का एक टुकड़ा सहरसा शहर में आवंटित किया जाए। सदस्यों ने कहा कि ऑनलाइन के बढले प्रचलन के कारण व्यवसायियों के व्यापार का अस्तित्व खतरे में आ गया है।सरकार स्वदेशी उत्पाद पर जोर देती है।जबकि कई आनलाइन कपंनी अमेरिकी कंपनी है तो स्वदेशी का मंत्र सफल कैसे हो सकता है।बाजार की रौनकता समाप्त हो गई है। बाजार और व्यापारी को बचाने के लिए सरकार के पास क्या योजना है इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बिहार के हर शहर में मास्टर प्लान बनाकर ही उसी मास्...