देहरादून, दिसम्बर 6 -- देहरादून। 1/9 गोरखा राईफल के बाणगंगा स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में शनिवार को डेरा बाबा नानक बैटल ऑनर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल माउंट गुमीरी (सेवानिवृत्त) ने साल 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले वीर जवान व वीर नारियों को सम्मानित किया। 1/9 गोरखा राईफल के परिवार के भूतपूर्व सैनिकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी ने डेरा बाबा नानक में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बटालियन के सभी भूर्तपूर्व सैनिक, अधिकारी सरदार साईबान, वीर जवान व उनके परिवार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...