कानपुर, दिसम्बर 3 -- कानपुर। श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान दत्तात्रेय जयंती का महा उत्सव चार दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे भगवान दत्तात्रेय के अभिषेक से प्रारंभ होगा। जूना अखाड़ा मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि भगवान दत्तात्रेय जन्मउत्सव मंदिर में गुरुमूर्तियों व भक्तों द्वारा जलाभिषेक और शृंगार का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जूना अखाड़ा गुरुमूर्ति मंदिर महंत अरुण भारती महाराज, जूना अखाड़ा सचिव विवेकपुरी महाराज, गिरी जी महाराज, अत्रीवन जी महाराज भक्तों के साथ भगवान दत्तात्रेय का विधि विधान से पूजन अर्चन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...