रामगढ़, फरवरी 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ के छावनी फुटबॉल मैदान में ब्रज गोपिका सेवा मिशन की ओर से आयोजित 21 दिवसीय प्रवचन श्रृंखला के अंतर्गत ज्ञान गंगा अनवरत रूप से प्रवाहित हो रही है। इस प्रवचन श्रृंखला में जगद्गुरु श्री कृपालु महाराज के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. स्वामी युगल शरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान से लाभान्वित कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने "महापुरुष" विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूज्य स्वामी ने कहा कि प्रत्येक जीव प्रतिक्षण आनंद की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहता है, लेकिन आज तक उसे सच्चा आनंद प्राप्त नहीं हुआ। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान ने शास्त्रों के माध्यम से स्पष्ट किया है कि जीव ने अनधिकार चेष्टा की है। मनुष्य ने आज तक किसी संत को संत नहीं माना और स्वयं भगवान को जानने का प्रयास किया, जबकि यह शास्त्र-व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.