प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 6 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर मंगलवार को नौ ट्रेन विलंब से पहुंचीं। गर्मी में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री परेशान नजर आए। वाराणसी कैंट से चलकर कटड़ा को जाने वाली स्पेशल करीब एक घंटे, वाराणसी कैंट से नई दिल्ली को जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल 13 घंटे, वाराणसी से नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, वाराणसी से देहरादून को जाने वाली जनता एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। वहीं, देहरादून से वाराणसी कैंट जाने वाली जनता एक्सप्रेस करीब 30 मिनट, अर्चना एक्सप्रेस दो घंटे, वाराणसी- चंडीगढ़ स्पेशल दो घंटे, दिल्ली-वाराणसी स्पेशल तीन घंटे, पीआरएल पैसेंजर एक घंटे, दिल्ली-वाराणसी समर स्पेशल दो घंटे विलंब से मंगलवार को मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.