प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- आनंद विहार से रीवा जा रही रीवा एक्सप्रेस (12428) में एक महिला यात्री का किसी ने गहने गायब कर दिया। रीवा (मध्य प्रदेश) निवासी अजय शंकर पाण्डेय ने प्रयागराज जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उनकी पत्नी सुधा पाण्डेय ट्रेन के कोच ए-2 की बर्थ संख्या 33 पर यात्रा कर रही थीं। जब ट्रेन प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर पहुंच रही थी। तभी उनकी नींद खुली और उन्होंने देखा कि सिरहाने रखा क्रीम रंग का लेडीज पर्स गायब है। चोरी गए पर्स में सोने की तीन अंगूठियां, चांदी की दो बिछिया, मेकअप का सामान, दवाएं, 25 हजार रुपये और एक चश्मा रखा था। इसके अलावा पर्स में 10-10 ग्राम वजन के सोने के सिक्के भी थे, जिनकी कीमत लाखों में थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...