नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। आनंद विहार बस अड्डे से उत्तराखंड, बिहार और यूपी के विभिन्न जिलों के लिए बसों से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द यहां रुकने के दौरान परेशानी नहीं होगी। दिल्ली सरकार आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे पर यात्रियों के लिए आराम गृह का निर्माण कराएगा। इसके साथ ही महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट समेत कई अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसके लिए डीटीआईडीसी ने प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आनंद विहार से रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। न केवल अंतरराज्यीय, बल्कि दिल्ली के भी विभिन्न रूटों पर यहां से बसों का संचालन होता है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों को यहां बसों का इंतजार करना पड़ता है। बस अड्डे का रखरखाव करने वाली संस्था डीटीआईडीसी (दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) ने यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.