प्रयागराज, फरवरी 13 -- होली पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। ट्रेन नंबर 04066/65 आनंद विहार ट.-खुर्दा रोड 27 फरवरी से चार मार्च तक संचालित होगी। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से रात साढ़े बारह बजे चलकर सुबह 10:20 बजे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन आएगी। वहीं वापसी में शाम 5:55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04070/69 आनंद विहार ट.- शेखपुरा स्पेशल ट्रेन 20, 24 व 27 फरवरी और तीन व छह मार्च को प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 03435/36 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल होली विशेष ट्रेन मालदा टाउन से प्रत्येक सोमवार और आनंद विहार से मंगलवार को चलेगी। इसी तरह 01929/20 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड जंक्शन होली विशेष ट्रेन झांसी से प्रत्येक शुक्रवार और वापसी में शनिवार को सूबेदारगंज स्टेशन होकर चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.