बोकारो, जुलाई 14 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से आनन्दनगर पुरुलिया में तीन दिवसीय संगोष्ठी का समापन रविवार को किया गया। केंद्रीय प्रशिक्षक आचार्य विशुद्धात्मानंद अवधूत ने मानव सभ्यता के विकास में आनंदमूर्ति के योगदान पर संगोष्ठी में कक्षा ली। उन्होंने कहा दस लाख वर्ष पहले इस धरती पर अपने आगमन के बाद से मनुष्य किस प्रकार शारीरिक और मानसिक रूप से विकसित हुआ है। आध्यात्मिक प्रगति, सांसारिक संसार के साथ सामंजस्य बनाए रखते हुए परम पुरुष की ओर बढ़ना है। मनुष्य जितना अधिक परम पुरुष की ओर बढ़ता है, उतना ही अधिक उसका अस्तित्व परम पुरुष के दिव्य तेज से विकीर्ण होता है। और उतना ही अधिक उसका विस्तार होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.