जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल, प्रिवेंशन ऑफ़ क्रुएल्टी एनिमल्स एंड प्लांट्स, ऑपरेशन स्माइल एवं इंगा हेल्थ फाउंडेशन के प्रयास से जन्मजात दो कटे होंठ और कटे तालू जबकि दो सिर्फ कटे तालू वाले बच्चों का ऑपरेशन स्माइल मिशन अस्पताल दुर्गापुर में कराया गया। इस नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु जांच शिविर का आयोजन सितंबर महीने में उर्मिला भवन, सोनारी में किया गया था जिसमें इन चारों का चयन किया गया था। दुर्गापुर आईक्यू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पेशेंट कोऑर्डिनेटर शुभम विश्वास ने कहा कि कटे होंठ और तालू की समस्या भ्रूण के विकास के दौरान चेहरे के उतकों के ठीक से नहीं जुड़ने के कारण होती है। उन्होंने बताया कि यह एक प्रकार का जन्मजात दोष है। गर्भावस्था के दौरान धूम्रपान, बहुत कम उम्र में या फिर अधिक उम्र मे मां बनने, गर्भावस्था के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.