अररिया, फरवरी 7 -- अररिया, निज संवाददाता आनंद मार्ग प्रचारक संघ अररिया के तत्वावधान में तीन दिवसीय योग शिक्षण शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। शहर के तेरापंथ भवन में योग शिक्षण शिविर सह सेमिनार का उद्घाटन प्रशिक्षक प्राचार्य पूर्ण देवानंद अवधूत व वरिष्ठ आचार्य विशेश्वर ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र में आचार्य शिवतोषानंद अवधूत, आचार्य सद्बुद्धनंद अवधूत, अवधूतिका आनंद गोपा आचार्य, अवधूतिका आनंद आलोका आचार्य आदि मौजूद थे। भुक्ति प्रधान मंतलाल ने प्रशिक्षणर्थियो व प्रतिभागियों का स्वागत व अभिनंदन किया। बताया कि यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। इसमें आनंद मार्ग के दर्शन पर विशेष व्याख्यान, प्रशिक्षकगण देंगे। प्रतिदिन प्रात: कालीन सत्र में योग शिक्षक योगासन का प्रशिक्षण देंगे। आचार्य कृष्ण कुमार ने कार्यक्रम की घोषणा व संचालन किया।

ह...