जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से एक सप्ताह में 20 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी से नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया। सुनील आनंद ने बताया कि, रोगियों को दवा एवं चश्मा पहनाकर विदाई दी गई। आनंद मार्ग आयुष्मान एवं (डीबीसीएस) राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण के तहत कई वर्षों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही है। झारखंड के रहने वाले 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों का पूर्णिमा नेत्रालय में फेको सर्जरी होता है। अब 13 नवंबर को फिर आनंद मार्ग जागृति गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की जांच शिविर का आयोजन होगा। सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.