अमरोहा, जनवरी 24 -- नगर पालिका प्रशासन स्तर से आनंद धाम सरोवर 2.0 योजना के तहत कराए गए सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायतों शासन स्तर से जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार को प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सत्यप्रकाश पटेल मौके पर पहुंचे व कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। विशेष सचिव ने सरोवर क्षेत्र में कराए गए निर्माण कार्यों, इंटरलॉकिंग, बाउंड्री वॉल तथा प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया। संबंधित अभिलेखों का अवलोकन कर कार्यों की गुणवत्ता और मानकों के अनुपालन की समीक्षा की। स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सरोवर के पूर्व स्वरूप व वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि आनंद धाम सरोवर के सौंदर्यीकरण को लेकर शासन स्तर पर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जिनकी जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.