कानपुर, फरवरी 20 -- आनंदपुरी स्थित आनंद धाम मंदिर में 22 फरवरी को होने वाले 51 कन्याओं के सामूहिक विवाह से पहले शुक्रवार को मेहंदी समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कन्याओं के परिवार और रिश्तेदारों के लिए चाय-पार्टी और लंच की विशेष व्यवस्था की गई थी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन अजीत अग्रवाल और रत्ना अग्रवाल द्वारा वैवाहिक वर्षगांठ के 29 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि अब तक इस प्रकार के कार्यक्रमों में करीब 500 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। इस वर्ष समारोह दशहरा पार्क, आनंदपुरी में आयोजित किया जाएगा। विवाह समारोह में नवदंपतियों को आशीर्वाद देने के लिए बद्रीनाथ से राधा कृष्णीयाल (धर्माधिकारी, बद्रीनाथ धाम) और रविंद्र नाथ भट्ट वैद पाठी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर मीनू अग्रवाल, कंचन जैन, अंजली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.