देवरिया, फरवरी 8 -- देवरिया। अधिवक्ता परिषद काशी के देवरिया इकाई की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि अधिवक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी ने संगठन के अलावा राष्ट्र के साथ-साथ समाज में युवा अधिवक्ता की भूमिका पर प्रकाश डाला और स्वामी विवेकानंद के पद चिन्ह पर चलने की बता कही। इस दौरान उन्होंने नई कमेटी की घोषणा की। जिसमें आनंद किशोर मिश्र को जिलाध्यक्ष, अभिषेक मिश्र को महामंत्री बनाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद किशोर मिश्र व संचालन अभिषेक मिश्र ने किया। इस दौरान कृष्ण मोहन गुप्त, विष्णु गोयल, राजेश मिश्र, राजेश शुक्ल, मुकुंद माधव तिवारी, साकेत मणि, राकेश गोयल, वृद्धिचंद, नवनीत मालवीय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.