बरेली, दिसम्बर 20 -- बरेली। रामपुर बाग स्थित नाथ नगरी में श्रीराम चरित मानस अखंड पाठ शनिवार को प्रारंभ हुआ। अखंड पाठ का आयोजन हरी भरी टहल कमेटी गांधी उद्यान द्वारा किया गया। शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे से अखंड पाठ का पूजन प्रारंभ हुआ। गणेश पूजन, कलश पूजा, नव गृह पूजन, देवी पूजा पंडित सचिन शास्त्री ने किया। श्रीराम चरित मानस अखंड पाठ का विश्राम शनिवार सुबह होगा। इस अवसर पर आनंद आश्रम प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी ज्योतिर्मयानंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद भी सभी को प्राप्त हुआ। समिति के मंत्री अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, हरी भरी टहल कमेटी गांधी उद्यान से अशोक गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अवध अग्रवाल, क्षितिज अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...