पीलीभीत, सितम्बर 22 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ पीलीभीत शाखा की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्व सम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में आनंद कुमार को अध्यक्ष और अभिनव यादव को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा विभागीय समस्याओं पर चर्चा की गई। नवमनोनीत अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराया जाएगा। इसके लिए संघर्ष और आंदोलन भी किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...