हापुड़, जनवरी 15 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराबाद में स्थित आनंदा डेयरी प्लांट पर गुरुवार को इनकम टैक्स की टीम ने अचानक छापेमारी की। बताया जा रहा है कि 4 से 5 सरकारी गाड़ियों में सवार होकर अधिकारी सुबह के समय प्लांट परिसर में पहुंचे और सीधे कार्यालय में पहुंचकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। छापेमारी की सूचना मिलते ही डेयरी प्लांट के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स की टीम ने प्लांट के लेखा-जोखा, खरीद-बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। साथ ही कंप्यूटर सिस्टम और जरूरी फाइलों को भी खंगाला गया। कार्रवाई के दौरान प्लांट के मुख्य द्वार पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और अनावश्यक लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। कर्मचारियों को भी अपने-अपने स्थान...