खगडि़या, जनवरी 20 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में सोमवार को कई ट्रेनें देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 12524 डाउन आनंदविहार-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट ट्रेन करीब सवा आठ घंटे देरी से चली। वहीं 01666 अगरतला-रानीकमलापति स्पेशल ट्रेन करीब सवा तीन घंटे देरी से चली। जबकि 63303 अप कटिहार-समस्तीपुर मेमू तीन घंटे विलंब से पहंुची। साथ ही 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से चली। वहीं 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब डेढ़ घंटे लेट पहंुची। इसके अलावा 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे देरी से पहंुची। वही 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस पौने दो घंटे देरी से चली। साथ ही 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू डेढ़ घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें भी देरी से ...