चक्रधरपुर, जनवरी 25 -- आनंदपुर।पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र केबुरुतुलुडा गाव के पहान टोला में रविवार तड़के हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकन मुंडा (60 वर्ष) मनोहरपुर थाना क्षेत्र के बरंगा निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार लोकन मुंडा अपने मामा के घर बुरुतुलुडा पाहन टोला आए हुए थे। रविवार की तड़के करीब तीन बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकले, तभी घर के बाहर पहले से मौजूद जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया है। साथ ही आगे की मुआवजा प्रक्रिया एवं आवश्यक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.