चक्रधरपुर, दिसम्बर 9 -- आनंदपुर। आनंदपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक ताजा मामला सामने आया है जिसमें बुढ़ीबिल निवासी विकास सिंह ठगों के निशाने पर आ गए। जालसाजों ने अस्पताल कर्मी बनकर उनके खाते से 5,998 रुपये की ठगी कर ली। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। बुढ़ीबिल के टुंगरीटोला की सेविका मोनिका जोजो के मोबाइल नंबर 8002162352 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को अस्पताल कर्मी बताया। कॉलर ने विकास की भाभी को अस्पताल में भर्ती कराने की बात कहते हुए तुरंत 5,998 रुपये की मांग की। सेविका मोनिका जोजो ने यह सूचना विकास सिंह को दी और ठग से बातचीत करवाया। ठग ने खुद को अस्पताल कर्मचारी बताते हुए विश्वास में लिया और रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में विकास को ठगी का अहसास हुआ। विकास सिंह ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी...