महाराजगंज, जनवरी 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम उदय बोरवणकर शुक्रवार को गोरखपुर-नौतनवा रूट के महत्वपूर्ण आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। इस दौरान जिला अपराध निरोधक कमेटी सहित कई संगठनों के लोगों ने जन सुविधाओं को लेकर महाप्रबंधक को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की। रूट पर ट्रेनों को बढ़ाने व प्लेटफार्म निर्माण सहित कई मांगों को जीएम के सामने रखा। गोरखपुर से स्पेशल ट्रेन से पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आनंदनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य के मानचित्र को देखा। स्टेशन के निर्माण कार्यों को परखा। उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग से विस्तार पूर्वक सभी निर्माण कार्यों पर चर्चा करते हुए पोर्च, ए...