संतकबीरनगर, मई 29 -- सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड सेमरियावां के 62 जूनियर एवं कंपोजिट विद्यालयों में समर कैंप संचालित हैं। विद्यालय के अनुदेशक, शिक्षामित्र एवं सहयोगी शिक्षक द्वारा संचालित किया जा रहा है। समर कैंप में कंपोजिट विद्यालय सेमरियावां में छात्र छात्राओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और जीवन कौशल के विकास हेतु आनंददाई अनुभवात्मक शिक्षण गतिविधि आयोजित की गई। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। नोडल संकुल शिक्षक जफीर अली द्वारा छात्र छात्राओं को स्वच्छता अभियान, फिटनेस एवं इनडोर खेल, आनंददायक शिक्षण गतिविधियां, स्कूल में लगे पेड़ पौधों को गर्मी से बचाव हेतु जल आपूर्ति, कहानी वाचन का अभ्यास कराया गया। बच्चों को प्रत्येक दिन वार्मअप, खेल एवं गणित संबंधी बातचीत, शब्दिक सवाल कहानी वचन अभ्यास आदि प्रोग्राम कराए जाते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.