आगरा, दिसम्बर 13 -- राधा माधव क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही अंडर-15 महिला विंटर कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को आध्या ब्ल्यू ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण चुना। डीसीए फिरोजाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.2 ओवर में मात्र 81 रन बनाए। दिशा ने 38 रन का योगदान दिया। आध्या ब्ल्यू के लिए गेंदबाजी करते हुए कल्पना, सृष्टि, अनुष्का ने दो-दो, सिमरन व श्रेया यादव ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आध्या ब्ल्यू ने 23.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत फाइनल में प्रवेश किया। डॉली ने 30, कल्पना लोधी में 15 रन का योगदान दिया। डीसीए फिरोजाबाद के लिए नंदिनी यादव ने तीन, वंदना यादव ने एक विकेट प्राप्त किया। कल्पना लोधी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को आध्या रेड व आध्या ब्ल्यू के मध्य खेल...