गढ़वा, जनवरी 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में भव्य श्रीरुद्र महायज्ञ का आयोजन आठ मार्च से शुरू होगा। उसे लेकर 14 जनवरी को बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर से शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर मंदिर परिसर पहुंचेगी। यज्ञकर्ता आचार्य आशीष वैद का कुटिया प्रवेश होगा। उक्त जानकारी आयोजन समिति के प्रधानकर्ता सह समाजसेवी राकेश पाल, यज्ञकर्ता आचार्य आशीष वैद्य, जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि यज्ञ को लेकर वाराणसी और अयोध्या से कर्मकांडी आचार्य को आमंत्रित किया गया है। उसके साथ ही अयोध्या के प्रसिद्ध कथावाचक को आमंत्रित किया गया है। मौके पर गढ़देवी मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष विनोद जायसवाल, गढ़वा प्रमुख अनीता दे...