रामपुर, नवम्बर 16 -- हाईवे स्थित हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र की ओर से आंबेडकर पार्क से गांधी समाधि तक ग्रीन हार्टफुलनेस रन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हार्टफुलनेस इवेंट कॉर्डिनेटर एवं आयुर्वेद मनोचिकित्सक डा. कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि इस ईवेंट का उद्देश्य ध्यान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और आंतरिक शांति के लिए जन समुदाय को जागरूक करना है। हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा आयोजित यह गतिविधि सभी जिलों सहित 168 देशों के प्रमुख शहरों में एक साथ आयोजित किया जा रहा है। डा. कुलदीप ने कहा कि हार्टफुलनेस का उद्देश्य न केवल सही जीवनशैली जीने के लिए प्राणाहूतिक ह्दय पर केंद्रित ध्यान द्वारा हर गांव-शहर, हर घर, हर दिल ध्यान के साथ चेतना का विकास करना है बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वनों का संरक्षण, शुद्ध पानी को संजोए रखने का समर्थन करना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.