लखनऊ, मार्च 26 -- - झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 150 मरीजों पर हुए शोध में आया परिणाम लखनऊ, विशेष संवाददाता आध्यात्मिक संगीत ऑपरेशन के दौरान मरीजों का मानसिक तनाव कम करता है। झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के शोधकर्ता 150 मरीजों पर शोध करके इस निष्कर्ष तक पहुंचे हैं। इस शोध को अमेरिकी जर्नल क्यूरस ने भी प्रकाशित किया है। इस शोध को क्लीनिकल ट्रायल्स रजिस्ट्री आफ इंडिया में भी पंजीकृत किया गया है। अध्ययन में ऐसे 150 मरीजों को चुना गया था, जिनकी सर्जरी होनी थी। इन मरीजों को दो समूहों में विभाजित किया गया। एक समूह को आध्यात्मिक संगीत सुनाया गया। दूसरे समूह के मरीजों को उनके द्वारा चुना गया वाद्य संगीत सुनाया गया। शोध में पाया गया कि जिन मरीजों ने आध्यात्मिक संगीत सुना था, उनमें तनाव और चिंता में कमी पाई गई। ऑपरेशन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.