गढ़वा, अक्टूबर 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पुराना समाहरणालय के पीछे स्थित श्रीजानकी बाग पूजा समिति की ओर से श्रीजानकी बाग में छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीजानकी बाग छठ घाट पर छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य निवेदित कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही इस वर्ष के आयोजन में आध्यात्मिक शुद्धि के लिए विश्व प्रसिद्ध माँ गंगा की आरती का प्रथम आयोजन भी श्री जानकी बाग में आयोजित किया गया। एकल अभियान के जिला सचिव सियाराम शरण वर्मा ने कहा कि श्रीजानकी बाग पूजा समिति के तत्वावधान पहली बार जो गंगा माता की आरती का आयोजन हो रहा है। वह यहां के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और उनके निष्ठा का ही परिणाम भविष्य में इससे भी बड़े आयोजन सृजन की बात पूजा समिति के तत्वावधान में होंगे ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.