देवघर, जनवरी 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। दो दिवसीय देवघर प्रवास पर आए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा सोमवार को देवघर अवस्थित प्रसिद्ध आध्यात्मिक व पर्यटन स्थल तपोवन का परिदर्शन किया गया। इस दौरान तपोवन पर्वत पर भगवान शिव और हनुमानजी से जुड़े मंदिरों के साथ रावण की तपस्थली का दर्शन किया। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्थानीय झारखंडी व्यंजन ढुसका एवं लिट्टी चोखा का आनंद लिया एवं इनके स्वाद को लजीज बताया। मौके पर व्यंजन की तारीफ में उन्होंने कहा की स्थानीय व्यंजन स्वाद से भरपूर है एवं स्वादिष्ट और पारंपरिक भोजन करके मन आनंद और प्रसन्नता से भर गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बीएलओ का किया उत्साहवर्द्धन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बीएलओ के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना...