रामगढ़, जनवरी 13 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद की जयंती को आजसू युवा मोर्चा द्वारा युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित आजसू युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी पीयूष चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आध्यात्मिक भारत और वेदांत दर्शन के अग्रदूत थे। उनका संपूर्ण जीवन हम युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्व धर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व कर भारतवर्ष का मान पूरे विश्व में बढ़ाया। वहीं युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक राजेश कुमार महतो ने अपने संबोधन में कहा कि ...