सिमडेगा, दिसम्बर 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर के आलसंगा मंडली में संत जेवियर महोत्सव पर्व रविवार को भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीन फादर गाब्रियल डुंगडुंग और फादर जेम्स समद के द्वारा मिस्सा पूजा से की गई। कार्यक्रम में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा तथा महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थे। अपने संबोधन में विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि संत जेवियर महोत्सव हमारी सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक पहचान का उत्सव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.